पुल बना टेंम्पू स्टैंड, घट सकती है बड़ी घटना.

झारखण्ड पलामू :- जिले के पांडू प्रखंड मुख्यालय स्थित महूगांवा पुल इन दिनों टेंपो स्टैंड में तब्दील हो गया है. आए दिन इस पुल पर बड़ी संख्या में लोग टेंपू खड़ा करके सवारी का इंतजार करते हैं. एक साथ कई टेंपु का इस पुल पर खड़ा होना दुर्घटना को बढ़ावा देता नजर आ रहा है,या यूं कहे तो टेंपु लगा कर लोग इस पुल को क्षतिग्रस्त करने पर तुले हैं. पुलिस प्रशासन के लोगों का भी इस रास्ते से आना जाना लगा रहता है फिर भी इस पर किसी का नजर नहीं पड़ना. देखकर भी अनदेखा करना कहीं से उचित प्रतीत नहीं होता है. समय रहते अगर इस पर पहल नहीं किया गया तो आने वाले समय में यह पुल भी क्षतिग्रस्त होकर गिर जाएगा फिर पछतावे के अलावा कुछ भी नहीं बचेगा.