स्लग – पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष समाजसेवी महिला ने आत्मदाह करने का किया प्रयास।
एंकर -पूरा मामला उत्तर प्रदेश जनपद बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है। जहां समाजसेवी महिला ऊषा निषाद कई महिलाओं के साथ नारेबाजी करती हुई जा धमकी। काफी देर तक नारेबाजी कर हंगामा करती रही। वही ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैं अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालने का प्रयास किया, वही पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सतर्कता के चलते महिला से ज्वलनशील पदार्थ छीन लिया। जिससे समाजसेवी महिला आत्मदाह करने से विफल हुई।
आरटीआई एक्टिविस्ट आशीष सागर दीक्षित पर लगे मुकदमों के विरोध में महिलाओं के साथ समाजसेवी ऊषा निषाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। समाजसेवी ऊषा निषाद ने महिलाओं के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक मुर्दाबाद के लगाए नारे, काफी देर तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चलता रहा महिला समाजसेवी का हाई वोल्टेज ड्रामा,
मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का है।
रिपोर्ट – शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बाँदा