पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और हरियाणा की इंडियन रिजर्व बटालियन के अधिकारियों व जवानों में पैदल फ्लैग मार्च किया।*

* धौलपुर आगामी लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर थाना बसईडांग, बसेडी, सरमथुरा व दिहौली इलाकों में पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और हरियाणा की इंडियन रिजर्व बटालियन के अधिकारियों व जवानों में पैदल फ्लैग मार्च किया।*

जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुमित मेहरडा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाडी श्री कमल कुमार जांगिड के नेतृत्व में जिले में शांति पूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की टुकडी द्वारा प्रतिदिन जिले के अलग अलग स्थानों, संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर फ्लैग मार्च कराया जा रहा है और आमजन से भयमुक्त होकर मतदान का संदेश दिया जा रहा है| पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारियों व जवानों ने कई वनरेबल व संवेदनशील मतदान केंद्रों पर रूट मार्च निकाल कर मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दे रही है| आज बसईडांग थानाधिकारी श्री घनश्याम सिंह के नेतृत्व में कस्बा नगर, भगतपुरा, ज्वारे का पुरा, रजईखुर्द आदि में, थानाधिकारी बसेडी श्री ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में कोटरा, पिपरोन, बाबूपुरा, तुर्सीपुरा, जारगा आदि में, थानाधिकारी थाना सरमथुरा श्री गौरव सेन के नेतृत्व में झिरी, भम्पपुरा, शंकरपुरा, हल्लूपुरा, दुर्गसी, खैमरी, पदमापुरा, दीवानपुरा आदि में एवं दिहौली थानाधिकारी श्री परमजीत सिंह के नेतृत्व में हथवारी, ढोडि का पुरा, मरैना, मछरिया, माधो का पुरा, बीच का पुरा, जैतपुर आदि में पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बल एवं इंडिया रिजर्व बल के जवानों ने पैदल फ्लैग मार्च कर आमजन को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की एवं सी विजिल एप के बारे में जागरूक किया|संवाददाता ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!