नदबई (भरतपुर) 9 सितंबर
पुलिस जांच से असंतुष्ट परिवारजनों ने पुलिस अधीक्षक भरतपुर को सौंपा प्रार्थना पत्र, जांच अधिकारी बदलने की रखी मांग
कस्बा नदबई के वार्ड नंबर 14 स्थित जाटव मौहल्ला में 25 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई में 22 सितंबर को एक 25 वर्षीय युवक द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतक युवक के परिवारजनों द्वारा मंगलवार को पुलिस अधीक्षक भरतपुर को प्रार्थना पत्र सौपा गया है। सौंपे गए प्रार्थना पत्र में मृतक के पिता केशव देव द्वारा बताया गया है कि प्राथी द्वारा एक एफआईआर दिनाक 23.09.2024 को पुलिस थाना नदबई पर इस आशय की दी कि अपने पुत्र उदित कुमार को अप्राथीगण मुल्जिमान जयपाल अवैध शराब ठेकेदार विक्रेता मुकेश, लाखन् रेवतीप्रसाद, मनीषा पत्नि जयपाल, देवेन्द्र मनीष पुत्र जयपाल जाति जाटव निवासी नदबई ने बेरहमी से मारपीट कर भयभीत कर आत्महत्या के लिए प्रेरित किया। उसके बाद प्राथी का पुत्र फांसी के फंदे पर लटका पाया गया, जानकारी होते ही परिवारजन प्रार्थी के पुत्र को उतारकर नदबई सरकारी अस्पताल में रात्रि करीब 09 बजे पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांचकर उसको मृत घोषित कर दिया। प्रार्थी के पुत्र मृतक उदित कुमार का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नदबई से करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न है। जिसकी तफतीश अन्वीक्षा अधिकारी रमेश चन्द ए.एस.आई. को सुपुर्द की गई है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि रमेश चन्द ए.एस.आई द्वारा सही तफतीश नहीं की जा रही है।तथा जांच को भटकाया जा रहा है,अभी तक जांच अधिकारी द्वारा मृतक के कमरे का नक्शा मौका भी नहीं बनाया गया है। जबकि आरोपी खुलेआम अवैध शराब बेच रहा है। तथा मृतक के परिवारजनों एवं प्रार्थी को परेशान व भयभीत कर राजीनामा का दबाब बना रहा है, इसीलिए प्रार्थी को उक्त अन्वीक्षा अधिकारी से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। इसीलिए प्रार्थी के उक्त प्रकरण की अन्वीक्षा हेतु किसी अन्य सक्षम अधिकारी को सुपुर्द किया जाना न्यायोचित होगा। अंत में प्रार्थना प्रार्थना पत्र को स्वीकार किया जाकर एफ आई आर. संख्या 416/24 की तफतीश बदलवाई जाकर किसी अन्य सक्षम अधिकारी को दिये जाने का निवेदन प्रार्थी केशव देव द्वारा किया गया है।।
नदबई भरतपुर से हेमंत दुबे