पुलिस ने राजाखेड़ा-शमशाबाद बॉर्डर पर फोर व्हीलर गाड़ी से पकड़ एक लाख 30 हजार रुपये का कैश,जांच जारी

पुलिस ने राजाखेड़ा-शमशाबाद बॉर्डर पर फोर व्हीलर गाड़ी से पकड़ एक लाख 30 हजार रुपये का कैश,जांच जारी

राजाखेड़ा-:विधानसभा चुनाव 2023 को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए इन दोनों पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर बना हुआ है। बॉर्डर इलाकों पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जाकर ही उन्हें पास होने दिया जा रहा है। वहीं नाकाबंदी के दौरान राजाखेड़ा- शमशाबाद बॉर्डर पर छीतापुरा मोड़ के पास मंगलवार सुबह एसएसटी टीम ने एक फोर व्हीलर गाड़ी से एक लाख तीस हजार रुपए के कैश को पकड़ा है। जिसको लेकर टीम अब जांच कर रही है। टीम इंचार्ज अवनीश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बॉर्डर इलाकों पर ए श्रेणी की नाकाबंदी की जा रही है जिससे किसी भी हालत में अवैध कैश, अवैध हथियार, अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य प्रकार अवैध गतिविधि को रोका जा सके। शर्मा ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने जब एक फोर व्हीलर गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक लाख तीस हजार रुपए का कैश मिला है। जब गाड़ी चालक से इसके बारे में जानकारी की गई तो वह रुपयों के सम्बंध में कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद कैश को जप्त करते हुए मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई है। टीम इंचार्ज शर्मा ने बताया कि फिलहाल कैश को लेकर युवक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!