ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत
पू .गुरु बाबा घासी दास व्याख्यान माला समिति रायगढ़ का प्रथम व्याख्यान संपन्न

रायगढ़ :आज दिनांक 15 जनवरी 2024 रायगढ़ नगर के पंजरी प्लांट स्तिथ नगर निगम ऑडिटोरियम में व्याख्यान माला समिति के तत्वाधान में प्रथम श्रृंखला में “नारी ही अपराजिता” शीर्षक में प्रखर राष्ट्रीय वक्ता श्रीमती काजल हिंदुस्थानी जी का व्याख्यान सभी मातृशक्तियों के मध्य संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम का उद्देश सभी मातृशक्तियों को देश समाज के प्रति दायित्व का बोध कराना और राष्ट्र भाव जागृत करना था।कार्यक्रम का शुभारंभ सोनू गुप्ता एवं टीम की सुमधुर भजनों एवं अभिमन डीएड कॉलेज की छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रजवल्लन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई और राष्ट्रीय प्रखर वक्ता काजल हिंदुस्थानी का व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम की भव्यता में रायगढ़ जिले की 1500 से अधिक मातृशक्तियोंं की उपस्थिति रही।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति श्रीमती भावना शर्मा, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती रश्मि द्विवेदी, समर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ बोधिराम पटेल, व्याख्यान माला समिति के अध्यक्ष डॉ प्रशांत अग्रवाल ,समिति संयोजक चक्रधर पटेल ,समिति सचिव अनुषा कातोरे ,श्रद्धा ताम्रकार सहित समिति सदस्यों एवं नागरिक जन की उपस्तिथि रही।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी समिति की प्रचार प्रमुख प्रियंका अग्निहोत्री के द्वारा प्रेषित की गई है।