पूर्व राज्य मंत्री की पुण्यतिथि पर हुए अनेक कार्यक्रम, निराश्रितों को भी कराया भोजन।…

पूर्व राज्य मंत्री की पुण्यतिथि पर हुए अनेक कार्यक्रम, निराश्रितों को भी कराया भोजन।

पूर्व राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह सूपा की तीसरी पुण्यतिथि पर आज बयाना में व अपना घर आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हुए। इस अवसर पर राजकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिचारकों एवं प्रसूताओं आदि को फल वितरण किया गया। वहीं बझेरा के अपना घर आश्रम में रह रहे विमंदित व निराश्रितों को खीर पूड़ी आदि पकवानों का भोजन कराया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के सदस्य चुन्नी कप्तान की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वर्गीय बृजेंद्र सिंह सूपा को बेदाग चरित्र व स्वच्छ छवि के राजनेता बताया और कहा कि उन्होंने हमेशा सर्वजन हिताय व सिद्धांत की राजनीति की थी। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव सिंह कुम्हेर, अपनाघर संस्था के संस्थापक आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!