राजाखेड़ा,धौलपुर
प्रधानाचार्य रामबरन सिंह गुर्जर हुए सेवानिवृत।

राजाखेड़ा के अतरौली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने 31 जुलाई को राजकीय शिक्षा सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत लेली।आज दिनांक 01/08/2023 को उनका विद्यालय के सभी अध्यापकगण ने माला और साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।उसके बाद बीपी कॉम्प्लेक्स धौलपुर में बड़ी धूमधाम से उनका स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें उन्होंने भावुक होते हुए कहा की मैं शिक्षा में 59 वर्षों तक कार्यरत रहा मेने राजाखेड़ा में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और अतरौली में प्रधानाचार्य का पद अपनी पूरी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ संभाला।मेने अपना आधा जीवन शिक्षा विभाग की सेवा की और आगे भी शिक्षा विभाग के कार्यों को करने के लिए सदेव तत्पर हूं।आप सभी लोगों ने मेरा जो स्वागत सत्कार किया उसके लिए आपका बहुत बहुत आभारी हूं।कार्यक्रम के दौरान ममता गुप्ता सीबीईओ राजाखेड़ा,चरण सिंह,सविता शर्मा,राकेश आचार्य, सुशील शर्मा,दिनेश शुक्ला, भुवनेश्वर कपूर, मीना देवी,योगेंद्र सिंह,कुश राठौर,गंगा सिंह गुर्जर अन्य लोग मौजूद रहे।
खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा