प्रशासन की लापरवाही से सड़कों पर दिन-रात दौड़ रहा जीवन का खतरा

भरतपुर से हेमंत दुबे की विशेष रिपोर्ट

प्रशासन की लापरवाही से सड़कों पर दिन-रात दौड़ रहा जीवन का खतरा

ओवरलोड वाहनों के संबंध में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का गैर जिम्मेदाराना रवैया क्षेत्र के लोगों के लिए बन रहा परेशानी

कस्बा क्षेत्र से निकलने वाले ऐसे ओवरलोडेड वाहनों के लिए आखिर स्थानीय प्रशासन क्यों नहीं बना पा रहा कोई स्पष्ट नियम

ओवरलोड वाहनों के रात्रिकालीन आवागमन को कराने वाले जिम्मेदार अब दिन में भी ऐसे लोडेड वाहनों को बिना किसी दबाव के गुजार रहे हैं सघन आबादी क्षेत्रो से

जगह-जगह ओवरलोडेड वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को देखकर भी आखिर स्थानीय प्रशासन क्यों नहीं दे पा रहा ध्यान

भरतपुर. जिले के अधिकांश सडक मार्गों पर बेतरतीब तरीके से दौड़ते हुए ओवरलोडेड वाहन समय-समय पर दुर्घटनाग्रस्त होकर संबंधित प्रशासन की अनदेखी को बताने का प्रयास तो करते हैं, लेकिन भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को निमंत्रण देते दिन रात सड़कों पर सरपट दौड़ रहे ऐसे वाहनों के सघन आबादी क्षेत्रों से होकर आवागमन कराने का शायद संबंधित प्रशासन के पास कोई निश्चित समय व नियम ही नहीं है।
वर्तमान में आलम यह है कि भरतपुर जिले के कस्बा क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर केवल लोगों की भावनाओं के साथ क्षेत्र के सम्बंधित पुलिस विभाग द्वारा केवल आश्वासन देकर ही खिलवाड़ किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर जगह-जगह की जा रही है अवैध वसूली के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन ट्रैफिक मामलों के बारे में हमेशा पुलिस विभाग द्वारा थानों पर जिम्मेदाराना स्टाफ की नियुक्ति न होने की बात कर अपना पल्ला झाड़ कर मामले को समाप्त कर देता है। आखिर क्यों नहीं लग पा रहा है कस्बा क्षेत्र से निकलने वाले ऐसे ओवरलोडर वाहनों पर प्रतिबंध। अगर ओवरलोडेड वाहनों के बारे में बात की जाए तो इस प्रकार के ओवरलोडेड वाहनों के चालकों के वाहनों में तेज आवाज में बजता हुआ फ़ूहड़ साउंड दिन-रात कस्बे के बीचों-बीच से निकलता हुआ दिखाई दे जाता है। लेकिन मजाल है कि यह नियम विरुद्ध प्रक्रिया किसी जिम्मेदार को दिखाई दे जाए। आखिर संबंधित विभाग ऐसे मामलों पर शख्ति से अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है।
कस्बा क्षेत्र से दिन रात गुजर रहे ऐसे ओवरलोडेड वाहनों के क्रम में आज कस्बा नदबई के हायर सेकंडरी विद्यालय के सामने से गुजर रहे अंदरुनी एवं सघन आबादी क्षेत्र से तेज गति से निकल रहे भूसे से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली ने पहले तो एक खंभे को क्षतिग्रस्त किया तदोपरांत भी वाहन चलाने की अपनी स्पीड से समझौता न करते हुए चालक ने सदन आबादी क्षेत्र में ही ट्रैक्टर एवं ट्राली को नाले में फंसा दिया। परिणामस्वरूप नियम विरुद्ध गति से चल रहा यह ओवरलोडेड वाहन तेज आवाज के साथ अचानक सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही की कस्बे के प्रमुख मार्ग डहरा रोड एवं हलैना रोड को अंडर पास सहित बाईपास से जोड़ने वाले इस मार्ग पर घटित इस दुर्घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन शायद स्थानीय जिम्मेदार प्रशासन लगातार रूप से ऐसे मामलों में अनदेखी करता हुआ किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है…।।

भरतपुर के नदबई से हेमंत दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!