फिटनेस सेंटर में मनाया गया रिमेम्बरेंस डे

धौलपुर। राजस्थान राज्य सरकार द्वारा परिवहन विभाग के आदेशानुसार विश्वभर में दुर्घटनाओं में मृतकों और घायलों व प्रभावित लोगों की स्मृति में आज रविवार को धौलपुर फिटनेस सेंटर द्वारा वर्ल्ड रिमेम्बरेंस डे का आयोजन किया गया। जिसमें फिटनेश सेंटर के संचालक सतीश चंद्र बंसल ने वाहन स्वामी एवं वाहन चालकों के सम्मान में गुलदस्ता भेट किया।
वाहन निरीक्षक संतोष शर्मा ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन व हेलमेट, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर, टैप आदि के बारे में जानकारी व उपयोग के बारे में अवगत कराया। जिससे भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए व रोक लगाई जा सके।
इस मौके पर वीरेंद्र, राहुल, अमित, विक्की, कपिल, दुष्यंत, छोटू आदि मौजूद रहे।