फॉर्मर रजिस्ट्री सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर उपखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी पहुंच रहे है गांव गाँव रविवार को 728 किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

बसेड़ी में किसानों को फॉर्मर रजिस्ट्री हेतु सघन कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं, घर घर जा कर पटवारी पंजीयन कर रहे हैं, जिससे किसानों को यूनिक आईडी बन सकें। जिला कलेक्टर धौलपुर श्री बी टी श्रीनिधि के निर्देशन में बसेड़ी एसडीएम सुधा मीणा, तहसीलदार बृजेश सिंह, नायब तहसीलदार विनीत परमार ने क्षेत्र में गांव गांव जा कर पटवारियों का निरीक्षण किया तथा काश्तकारों को इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया। आज के पंजीयन में बसेड़ी तहसील फॉर्मर रजिस्ट्री में पहले स्थान पर रहीं।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार