बंदूक की नोक पर बुजुर्ग दंपत्ति के घर में घुसकर की लूट

बंदूक की नोक पर बुजुर्ग दंपत्ति के घर में घुसकर की लूट

 

कोटा जिले के इटावा नगर में स्थित पुराने बाजार में बुधवार रात्रि में अज्ञात 3 नकाब पॉश लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति के घर मे घुसकर बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है सूचना पर इटावा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है बंदूक की नोक पर हुई इस वारदात से पुराने बाजार के वाशिन्दों में दहशत व्याप्त है वही उक्त घटना में करीब 20 हजार नगद व लाखो रुपये के सोने,चांदी के आभूषण उक्त नकाबपोश चुराकर अपने साथ ले गए है प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराने बाजार निवासी महेंद्र जैन के दोनों पुत्र बाहर रहते है और दोनो बुजुर्ग दंपति इटावा में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे है जिनके घर मे घुसकर बंदूक की नोक पर उक्त वारदात को अंजाम दिया है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कोटा ब्यूरो मुकेश गोस्वामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!