बक्सा थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद

बक्सा थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद

जौनपुर – पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे वारण्टी/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गोपालजी तिवारी, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह कर्मचारीगण के शम्भूगंज हाइवे पर दिनांक 21.1.2023 समय करीब 11.30 बजे चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त विनीत यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बसारतपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल जिसका नं0 UP 62 BC 281 बरामद किया गया तथा ई चालान ऐप के द्वारा सही गाड़ी नं0 UP 44 AB 6787 है अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 15/23 धारा – 411/414/420/467/471 भा0द0वि0 थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदगी
1-एक चोरी की मोटर साइकिल नं0- सुपर स्प्लेण्डर रंग काला नम्बर प्लेट पर UP 62 BC 281 व सही गाड़ी न0 UP 44 AB 6787,

गिरफ्तार करने वाली टीम-
थानाध्यक्ष त्रिवेणीसिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर, उ0नि0 गोपालजी तिवारी थाना बक्सा जौनपुर, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर हे0का0 बृजेश मिश्रा, HC प्रेम बहादुर यादव थाना बक्सा जनपद जौनपुर।

जौनपुर बक्शा से तहसील रिपोर्टर विशाल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!