बगहा । मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा 26 अप्रैल को आरोग्य जांच घर कैम्पस में बिहार के गौरव अमर क्रांतिकारी

रविश मिश्र की रिपोर्ट

बगहा । मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा 26 अप्रैल को आरोग्य जांच घर कैम्पस में बिहार के गौरव अमर क्रांतिकारी युग पुरुष बिहार के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर चम्पारण की धरती पर पहली बार “किसान-जवान सम्मान समारोह” का आयोजन किया जायेगा। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत 24 अप्रैल को मारवाड़ी अतिथि भवन में पेंटिंग सह रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई । इसकी जानकारी देते हुए मेरा स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर काव्य संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम चम्पारण के श्रेष्ठ कवियों तथा स्थानीय स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहारवासियों में यह चेतना जागृत करना हैं कि हम अपने बिहार के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों को नहीं भुला सकतें । जिन्होंने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के कठोर एवं क्रूर नीतियों को कभी नहीं अपनाया तथा उनका अपने अंतिम सांस तक विरोध किया । जरूरत पड़ने पर ये वीर सपूत अपने शरीर के एक एक अंग के साथ शरीर के बूंद बूंद खून को भी अंग्रेजो के संपर्क से दूर रखा।बाबू वीर कुंवर सिंह जी के बलिदान को हम कभी भूला नहीं सकते जिन्होंने अंग्रेजों की बंदूक की गोली बांह में लगने के पश्चात उस बांह को काटकर गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया । लेकिन अपने शरीर को अंग्रेजो के कारतूस के संपर्क से दूर रखा।उक्त अवसर पर चम्पारण के वैसे किसान और जवानों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इस चम्पारण की धरती पर अपनी योग्यता से कुछ मिशाल पेश किया हैं।अपनी जन्म धरती से लगाव होने के कारण ये समय समय पर चम्पराणवासियों में किसी न किसी कार्यक्रम के माध्यम से जन चेतना जागृत करते रहते हैं। इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत 24 अप्रैल को स्थानीय मारवाड़ी अतिथि भवन में पेंटिंग सह रंगोली कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।इस अवसर पर संजय तिवारी, विनोद तिवारी, घनश्याम प्रसाद, मनोज साहू, ओमप्रकाश राही ट्रस्ट के महामंत्री उमेश अग्रवाल, संयोजक जितेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहें ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!