बगैर आदेश के डायल 112 की पुलिस ने हटवाई टीन शेड?

बरसात में परिवार खुले आसमान के नीचे
जिला- देवरिया,तहसील- भाटपाररानी,थाना- खामपार के ग्राम सभा- बंगरा बाजार (लोहारीबारी) निवासी शारदानंद शाह पुत्र स्व.अमर शाह की अपनी पैतृक भूमिधरी है। जिसपर वह परिवार झोपड़ी डालकर गुजर बसर करता है इसी बीच पुरानी झोपड़ी गिर जाने से उसने नई टीन शेड को रख दिया।
तभी बगल के काश्तकार वकील पुत्र काशी ने अपना जमीन कहकर विरोध करने लगे। गांव के लोगों की बात मानकर आपसी सहमति से लेखपाल द्वारा पैमाईश की गई, जहां वकील द्वारा ग्राम सभा की चकनाली पर अवैध कब्जा मिला तथा अपने रकबे से अधिक भूमि पर कब्जा भी था। लेखपाल द्वारा उनके रकबे के अनुसार पैमाईश कर चिन्ह लगा दिया गया। दोनों पक्ष सहमत होकर ईंट गाड़ दिए। कुछ दिन बाद वकील ने पैमाईश को न मानते हुए, शारदानंद के टीन शेड को हटाने को जोर जबरजस्ती करने लगे, शारदानंद ने नहीं हटाया,तो वकील ने डायल 112 की पुलिस से सम्पर्क कर, बगैर किसी आदेश के पुलिस ने टीन शेड को फेकवा दी।
अब जब कि शारदानंद एक मजदूरी करने वाला गरीब व्यक्ति है अधिकारीगण से न्याय की गुहार लगाता फिर रहा है तथा वर्षात में परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।