भरतपुर 7 अगस्त
बयाना के झील का बाडा में हुआ ब्लॉक स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन

भरतपुर.जिले के बयाना वन विभाग रेंज की ओर से बुधवार को झील का बाड़ा स्थित लवकुश वाटिका में ब्लॉक स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, वनकर्मियों, आरएसी के जवानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने नीम के 2000 पौधे लगाए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक डॉ ऋतु बनावत रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल, डीएफओ गणेश कुमार वर्मा, आओरएसी कमांडेंट गणपत महावर, एसडीएम राजीव शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बुढवार, किसान मोर्चा संयोजक जगमोहन खटाना, गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष भूरा भगत, राष्ट्रीय लोकदल के सचिव सुरेंद्र कंसाना, तहसीलदार विनोद मीना आदि मौजूद रहे। अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की थीम पर पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी के तहत आमजन को पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। इस अवसर पर वन विभाग के रेंजर लाखन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पदम सिंह धाकड़, भानुदत्त शर्मा, मेजर सरपंच, पप्पू मीणा, रेंजर ओमप्रकाश कोली, फॉरेस्टर दीपक उपाध्याय, फॉरेस्टर सपना मीना, फॉरेस्टर भूदेव मधु, झील पुलिस चौकी इंचार्ज आदि तमाम लोग मौजूद रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे