R9.भारत नेशनल न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्यप्रदेश
अमित कुमार पाण्डेय
बरगवां पुलिस ने कोयला तस्करी करते एक ट्रिपर सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
बरगवां पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन करते एक ट्रेलर सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
मिली जानकारी के अनुसार फरियादी प्रमोद कुमार गुप्ता पिता प्रेमचन्द्र गुप्ता उम्र 40 वर्ष निवासी बरगवां थाना बरगवां का लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि दिनांक 27/02/2022 को ट्रिप टेलर क्रमांक एमपी66एच/1739 मे एनसीएल जयन्त खदान से कोयला लोड किया गया था। जो बरगवां कोलयार्ड मे खाली होना था। ट्रिप टेलर चालक करन मिश्रा द्वारा वेईमानी कर छल पूर्वक नियत स्थान पर कोयला अनलोड न कर अन्यत्र कहीं ले जाकर विक्री करने की सम्भावना है। जिस पर थाना बरगवां मे अप.क्र. 150/2022 धारा 407 भा0द0वि0 एवं खान अधि0 की धारा 4, 21 एवं म0प्र0 अवैध खनन परिवहन तथा भण्डारण का निवारण अधि0 2006 की धारा 18 पंजीबद्व कर उक्त सूचना पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेन्द्र सिंह को दी गई जिनके द्वारा तत्काल टीम गठित कर माल मुलजिम के पतारसी के निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बरगवां आर0पी0 सिंह के नेतृत्व मे टीम गठित की जाकर तत्काल आरोपी की पता तलास की गई जो ग्राम बडोखर गेट नं0 04 के पास मिला, जिसको घेराबंदी कर ट्रिप टेलर के चालक को पकडकर चालक से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम करन मिश्रा उर्फ शंकरदयाल मिश्रा पिता गोविन्द प्रसाद मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी धुम्मा थाना कमर्जी जिला सीधी का होना बताया, तथा कोयला के सम्बध मे बताया कि इसके पूर्व परिचित द्वारा मुहेर डम्पिंग तरफ पैसे का लालच देकर कोयला खाली कराकर उसके बदले मे कोयले का डस्ट भर दिया, तथा बोला कि डम्पिंग वाले नही पहचान पायेगें, आरोपी चालक से ट्रिप टेलर क्रमांक MP 66 H 1739 मय कोयले के डस्ट सहित कुल कीमती करीबन 20,00000/- रूप्ये का जप्त किया गया है। तथा टेलर मे जयन्त खदान से लोड कोयला का चालक के बताये स्थान पर तलास किया गया जो नही मिला, कोयला डम्पिंग कराने वाले चालक के पूर्व परिचित दलाल की पहचान की जा चुकी है। जिसकी सरगर्मी से तलास की जा रही है, आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है, मामले की विवेचना मे आरोपी चालक के साथ साथ वाहन मालिक के भूमिका की भी तस्दीक की जा रही हैं।
विषेष योगदान- उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक आर.पी. सिंह के नेतृत्व मे सउनि. अनिल मिश्रा, प्र.आर. रमेश प्रसाद, नरेन्द्र यादव एवं आरक्षक विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा है।