बरसात की शुरुआत में ही रेलवे का ‌अंडरपास बना तालाब…

लोकेशन सीतापुर

रिपोर्ट रंजीत प्रजापति

स्लग- बरसात की शुरुआत में ही रेलवे का ‌अंडरपास बना तालाब

 

 

एंकर- रेलवे विभाग नहीं दे रहा ध्यान बरसात के समय हो सकता है बड़ा हादसा

वी/ओ- जनपद सीतापुर की तहसील महोली के अंतर्गत ग्राम नेरी में बने अंडर पास में पहली ही बरसात में पानी भर गया जिससे कई वाहन बुरी तरह से फंस गए जानकारी के अनुसार नेरी से पिसांवा मिश्रिख नैमिष जाने वाले मार्ग पर रेलवे द्वारा एक अंडरपास बनाया गया है जिसमें आज पहली ही बरसात होने पर पानी भर गया जिससे कि आने जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद है वही उसमें सुबह लगभग सात बजे से वैगनार तथा एक ट्रक अंडरपास से निकलते समय बुरी तरह से फंस गया वहीं वैगनआर को किसी तरह से बाहर निकाल लिया गया है लेकिन ट्रक समाचार लिखे जाने तक नहीं निकल सका है जबकि ट्रक को निकालने के लिए जेसीबी व ट्रैक्टरों का भी सहारा लिया गया लेकिन जेसीबी ट्रैक्टर निकालने में फेल हो गए।

जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग

पिसांवा व क्षेत्रीय लोग आने जाने के लिए अपनी मोटरसाइकिलों को रेल लाइनों के ऊपर से एक दूसरे के सहारे से इधर से उधर पार करा रहे हैं जिसमें महिलाएं बच्चे बुजुर्ग भी रेल लाइनों को इधर से उधर पार कर रहे हैं यदि किसी कारणवश मोटरसाइकिल रेल लाइन पर फंसकर गिर जाती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। वही ग्रामीणों ने बताया यदि हम लोग ऊपर से ना निकले तो इधर से उधर कैसे जाएं सरकार को इसे जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए वही जब जब बरसात आती है तब तब लोगों का ध्यान इस अंडरपास पर जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!