बलरामपुर के उतरौला से दो परिवारों के वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे जम्मू कश्मीर मे श्रद्धालुओं पर आतंकी हमला 15 वर्षीय अनुराग वर्मा की मौत, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा श्रद्धालुओं पर हुए हमले में उत्तर प्रदेश के नया नगर बनकटवा उतरौला बलरामपुर निवासी 15 वर्षीय अनुराग वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। इस हमले में अनुराग के माता भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।हमला बीते दिन हुआ जब श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर थे। वहीं घायलों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया,जिनके हालचाल लेने पहुंचे जिलाधिकारी अरविंद सिंह,ने घायलों को उच्च स्तर की इलाज मुहैया कराए जाने की निर्देश दिया ।
बलरामपुर R 9 भारत ब्यूरो सुशील श्रीवास्तव