बलरामपुर जिले के हैरय्या सतघरवा ब्लॉक में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा हरैया सतघरवा के ग्राम सोनपुर में विपणन विकास योजना

बलरामपुर जिले के हैरय्या सतघरवा ब्लॉक में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा हरैया सतघरवा के ग्राम सोनपुर में विपणन विकास योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन* दिनांक- 18 दिसंबर 2021 को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विपणन विकास योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना आदि योजनाओं की जानकारी दिए जाने के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन हरैया सतघरवा के ग्राम सोनपुर में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित जागरूकता शिविर में जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव सक्सेना द्वारा ग्रामीणों को विपणन विकास योजना की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विपणन विकास योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार हेतु 35 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण प्रदान किये जाने का प्रावधान है। इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के कर्मचारी राजेश कुमार, हेमंत कुमार सहित अन्य गणमान्य नागरिक, ग्रामीण उपस्थित रहे।

संवाददाता ताजुद्दीन जिला बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!