बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नदबई के सर्व समाज ने जताया रोष, निकाली आक्रोश रैली

भरतपुर 17 अगस्त

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नदबई के सर्व समाज ने जताया रोष, निकाली आक्रोश रैली

भरतपुर. बांग्लादेश में हिंदुओं पर किए जा रहे हमलों और अत्याचार के विरोध में नदबई में आज सर्व हिंदू समाज द्वारा रोष प्रकट करते हुए आक्रोश रैली निकाली गई। बड़ी तादाद में सर्व हिंदू समाज के बैनर तले लोग सड़कों पर उतरे। इस दौरान रेलवे स्टेशन समीप आदर्श विद्या मंदिर स्कूल से लोगों ने शहर के प्रमुख मार्गों से होकर एक आक्रोश रैली निकाली, जो कि नगर रोड़ पर संपन्न हुई।आक्रोश रैली में शामिल लोग हाथों में बैनर लेकर और नारे लगाते हुए चल रहे थे। आक्रोश रैली स्टेशन रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल से शुरू हुई, जो कि सिंधी तिराया, कुम्हेर तिराया, नगर तिराया होते हुए नगर रोड़ पर संपन्न हुई। बता दें कि बांग्लादेश में गत दिनों हुए तख्तापलट के बाद वहां के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जमकर अत्याचार किए गए। इस दौरान हाथों में बैनर लिए हुए लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर नत्थी लवानियां,जगदीश मेंहदीरत्ता, चरण सिंह कोली, लक्ष्मण उपाध्याय, हर्ष लवानियां, दिलीप शर्मा, मनोज कुमार, हरिशंकर अरोड़ा, कल्याण सिंह, बाबूलाल जिंदल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!