बाथरूम में फिसले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिताजी, पसलियों में आई चोट ,जिला अस्पताल में भर्ती
भरतपुर। सीएम भजन लाल शर्मा के जवाहर नगर स्थित मकान पर बाथरुम में जाते समय उनके पिता किशन स्वरूप शर्मा फिसल गए। इससे उनकी पसलियों में चोट आई है। सीएम के पिता को आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में एडमिट करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब सीएम के पिता किशन स्वरूप शर्मा बाथरूम जा रहे थे तो, अचानक उनका पैर फिसल गया। इसके बाद वह गिर गए। घर में मौजूद लोगों ने तुरंत घर पर डॉक्टरों को बुलाया। जिसके बाद उन्हें आरबीएम अस्पताल लेकर जाया गया। आरबीएम अस्पताल में उनकी सिटी स्कैन करवाकर उन्हें आरबीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे