पंकज राठौर
बारां न्यूज़
बारां जिले के अंता में नेशनल हाइवे 27 पर पेट्रोल पम्प लुट की योजना बनाते 7 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार साथ ही युवकों के कब्जे से पिस्टल सहित ,2 चाकू,तलवार,रस्सी तथा मिर्च पाउडर किया बरामद l थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि बडवा रोड पर नेशनल हाइवे 27 की पुलिया के नीचे झाड़ियों में छिपकर बैठे 7 युवक पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे ऐसे में तुरंत घटना स्थल पर पैदल पदक पहुंचकर घेरा बंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें बारां निवासी दीपक नायक,लेखराज यादव,रोहित यादव,सोनू यादव,शैलेन्द्र माली ,अंता निवासी ललित योगी,बबलू उर्फ दीपक नागर शामिल हे l