श्याम आर्य संवाददाता भीमपुर रंभा
लोकेशन भीमपुर
संवाददाता इदरीश विरानी

भीमपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रंभा में बुधवार को एक युवक का मकान तेज बारिश में भरभरा कर गिर गया। मलबे में घर का सामान, दब गया एक परिवार सहित मासूम बच्चे दबने से बाल-बाल बचे। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने पीड़ित की मदद की। रोजाना हो रही बारिश कच्चे मकानों के लिए आफत बन गई है। क्षेत्र में दर्जनों मकान बरसात का शिकार हो सकते है
गांव रंभा बजरंग मोहल्ला सुबह से तेज बारिश से साहबलाल पुत्र चुन्नीलाल का आशियाना भर-भराकर गिर गया। बताया गया कि सभी परिवार घर में थे जानकारी की अनुसार बताया गया कि पहले एक दीवार गिर गई फिर धीरे धीरे पूरा मकान गिर गया किसी को चोट नहीं आई परंतु गरीब का आशियाना पूरी तरह तहस-नहस हो गया खाने के सामान में भी सब तहस-नहस हो गया पानी से सब उपयोगी सामान खराब हो गया घर में रखे सामान के साथ चुन्नी लाल छोटे-छोटे बच्चे को मासूम ग्रामीणों ने मलबे में दबने से बचा लिया गया मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े वही नवनिर्वाचित सरपंच गुनु बारस्कर ने मौके में जाकर देखा गया