परसवाङा- परसवाड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बघोली में बीते कुछ वर्षों से हो रही बिजली की समस्या को लेकर रविवार की सुबह तकरीबन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों का हुजूम पावर हाउस केन्द्र परसवाङा का घेराव करने पहुंचा ! इसके पूर्व भी बिजली नहीं रहने की समस्या की शिकायत समय-समय पर ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को अवगत कराया जाता रहा है परंतु लम्बे समय बाद भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से सैकड़ों की संख्या आक्रोशित भीङ ने अपनी समस्याओं सुनाने स्वयं ही पावर हाउस केन्द्र पहुंचे जहां कनिष्ठ अभियंता अनिल गुप्ता को उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई !
आधे ग्राम में रहती है बिजली- ग्रामीणो ने बताया कि

ग्राम बघोली के इंदिरा आवास में जहां पर तकरीबन 500 लोग निवास करते हैं बिजली की समस्या आए दिन बनी रहती है आधी बस्ती में बिजली बहाल रहती है परंतु यहां के इंदिरा आवास में बिजली व्यवस्था का संचालन वर्षों से ठीक ही नहीं होने के कारण आए दिन आवास के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है खासकर बारिश के मौसम में क्योंकि आवास जंगल से लगा हुआ होने के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ! रात रात भर आवासीय क्षेत्र में बिजली नहीं रहती वही आधे ग्राम में बिजली रहती है ! ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि वर्षों से इंदिरा आवास क्षेत्र में इसी तरह की स्थिति बनी हुई है विभाग के अधिकारियों को भी बार-बार सूचित किया जा रहा है परंतु किसी प्रकार के कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं !
समाधान पर माने ग्रामीण-
आखिरकार परेशानियों से जूझते हुए अपने खेती-किसानी के कार्यों को छोड़कर मन बनाकर रविवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में ग्राम बघोली के ग्रामीणों का हुजूम पावर हाउस परसवाड़ा पहुंचा जहां उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई जिस पर संज्ञान लेते हुए कनिष्ठ अभियंता अनिल गुप्ता द्वारा तत्काल टीम गठित कर बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने बिजली कर्मचारियों को आदेशित किया गया वहीं उपस्थित ग्रामीणों को आश्वस्त कराया गया कि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा !
समाचार लिखे जाने तक तत्काल ही उन्होंने टीम गठित कर मौका स्थल पर भेजा है जहां पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है संभवत शीघ्र ही ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल जाएगी
इनकी रही मौजूदगी- मोहनलाल चौरके, देवीप्रसाद चौरे, देवसिह कोकोटे, अमरसिंह अर्मो, सुरेन्द्र मानकर, गुलशेर चौरके, जुगलकिशोर धानेश्वर, दिनेश बोरीकर, लक्ष्मण खैरवार, राजेश हिर्वाने, परसराम मर्सकोले, शैलेन्द्र शिलवार, दिनेश मोहने, राम मेरावी, फगनसिंह मर्सकोले, कमल धुर्वे, टेकराम ठाकरे, कोमल उईके, सावन बगारे, सदन उईके सहित सैकड़ों की संख्या मे आक्रोशित ग्रामीणो की मौजूदगी रही !
इनका कहना-
मामले पर कनिष्ठ अभियंता अनिल गुप्ता का कहना है कि 2 दिन पूर्व ही रात के समय ग्राम की बिजली बंद हो गई थी, मौसम खराब होने के कारण वहां का डीओ चला गया, ट्रांसफार्मर का 2 फेस बंद हो गया था, उसी समस्या को लेकर आज ग्रामीणों ने यहाँ पहुचे थे ! ग्राम मे टीम भेजकर समस्या समाधान की कोशिश की जाएगी और भविष्य में ऐसा ना हो प्रयास किया जाएगा !
परसवाड़ा से R9 भारत के सवांदाता वेदांक बिसेन की रिपोर्ट