बिना नोटिस एवं मुआवजा दिए रैयत के मकान को तोड़ा गया……

बिना नोटिस एवं मुआवजा दिए रैयत के मकान को तोड़ा गया l

R9 भारत संवाददाता जयकांत कुमार ,

 

 

चंदवारा:-चंदवारा राँची पटना मुख्य मार्ग एन एच ए आई एवं भूअर्जन पदाधिकारी के द्वारा बिना नोटिस व मुआवजा दिए बिना रैयत के जमीन पर बने मकान को जबरन तोड़ा जा रहा हैl अगर रैयत किसी तरह से काम रोकने का प्रयास करते है l तो इन्हे प्रशासन के द्वारा धमकाया जा रहा है l खाता नंबर 33, प्लॉट नंबर 7053, खाता नंबर 146, प्लॉट नंबर 7052 के रैयत नारायण साव, खाता नंबर 126, प्लॉट नंबर 7048, 7046, रैयत छोटू साव, झमन साव, बोधी साव, सफीक मिया का कहना है की भुअर्जन के पदाधिकारी के द्वारा जबरदस्ती मकान को तोड़ रहे है l अगर हमलोग काम करने से मना कर रहे है तो हमे प्रशासन के द्वारा जेल भेजने का धमकी देते है l अभी तक न हमलोगो को कोई नोटिस मिला है l और न ही मुआवजा प्राप्त हुआ है l सभी रैयतो ने कोडरमा उपायुक्त से उचित मुआवजा की मांग की है अरे यह तो के द्वारा पेपर दिखाने की जमात की जाती है तो पेपर दिखाने से इंकार कर दिया जाता है रैयतो का कहना है कि सरकार की कम में हम बाधित नहीं होना चाहते l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!