बिलासपुर की सुपर स्टार गायिका मोना शर्मा को हिम एकता मंच ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

बिलासपुर की सुपर स्टार गायिका मोना शर्मा को हिम एकता मंच ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

 

अपनी मधुर गायकी से हिमाचल के हर कोने में बिलासपुर का नाम
रोशन कर चुकी बिलासपुर जिला की मोना शर्मा को हिम एकता मंच द्वारा कुल्लू में राज्य स्तरीय पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मोना शर्मा को कुल्लू के नागबाई के अम्बेडकर भबन में मुख्यअतिथि प्रदेश महासचिव कांग्रेस भुबनेश्वर द्वारा दिया गया। इस समारोह में कई कलाकारों, समाज सेवियों द्वारा दी गई उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।गौरतलव हो कि बिलासपुर जिला से सबन्ध रखने बाली मोना शर्मा ने हिमाचल के कई गायन प्रतियोगिताओं में अपनी गायकी के दम पर अव्वल स्थान हासिल किए हैं। यही नहीं प्रदेश में होने वाले गायन प्रतियोगिताओं में मोना शर्मा की गायकी को सहराया जाता है।आपको बता दे कि हिमाचल का कोई ऐसा मंच नही जहाँ मोना शर्मा ने अपना गायकी का लोहा न मानवाया हो। आज उन्होंने गायकी के क्षेत्र में बिलासपुर और हिमाचल की शान में चार चांद लगाए हैं।
अभी हाल में मोना शर्मा जिला बाल संरक्षण इकाई में अपनी सेवा दे रही है जी।अपनी कला में निखार लाने के लिए दिन रात प्रयास कर रही
मोना शर्मा का मानना है कि एक।कलाकार को हर प्रकारी की गायकी में पारंगत होना चाहिए तथा सही गुरू और।रियाज ही एक ऐसा माध्यम है जिसके कारण व्यक्ति स्वर की सच्ची साधना कर सकता है। उन्होेेंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धंसती जा रही है जो कि चिंता का विषय है। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की रूचि को पहचाने तथा उसमें बच्चों को आगे बढ़ाने में मदद करें ताकि
बच्चे अपनी उर्जा का प्रयोग समाज की सरंचना में कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!