बुधवार की शाम को आसमान में बादल छाने, तेज हवाओं के बीच बूँदाबादी होने से किसानों की धुकधुकी तेज हो गई।

भरथना से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट

 तेज आधी हवाओ से उड़ी टीन टट्टर

– बुधवार की शाम को आसमान में बादल छाने, तेज हवाओं के बीच बूँदाबादी होने से किसानों की धुकधुकी तेज हो गई।

 

वी ओ:- तेज हवा के चलते बंद पड़े पुराने सरकारी अस्पताल परिसर में लगा नीम का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में पेड़ के नीचे खड़ी बोलिनो कार दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ से दबी कार को निकालने की कवायद कार मालिक अयाज अहमद,वार्ड सभासद शिवा यादव आदि जुट गए।
इसके अलावा मंडी समिति में कुछ आढ़त की दुकानों के टट्टर व टीन के तख्त उड़कर परिसर के बाहर खेत मे जाकर गिरे। हवा के उड़कर आते टट्टर,टीन शेड को उड़ता आता देखकर खेत में गेंहू कटाई का काम कर रहे कई किसान व मजदूर भाग खड़े हुए। अचानक बदले मौसम के दौरान रुक रुक तेज हवा के झौको से लोग भयभीत बने रहे।गनीमत यह रही कि हादसों में कोई अब तक कोई जनहानि का मामला संज्ञान में नही आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!