बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही – अश्लील विडियो सोशल साईट में अपलोड कर प्रसारित करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार………

बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही – अश्लील विडियो सोशल साईट में अपलोड कर प्रसारित करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार………

रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा

थाना बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आरोपी विवेक निर्मलकर उम्र 19 साल के द्वारा दिनांक घटना समय को सोशल साईट के माध्यम से महिला एवं बच्चो संबंधी अश्लील विडियो को सोशल साईट में अपलोड कर प्रसारित किये जाने पर से NCRB नई दिल्ली द्वारा स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी के संबंध में पता की जानकारी निकाल कर इमेल के माध्यम से बेमेतरा जिले को अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु प्रेषित किया गया तत्संबंध में थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 67 (ख) आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री राजीव शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया एवं थाना स्टाफ को आरोपी का पतासाजी कर तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिस पर विवेचना के दौरान थाना प्रभारी बेमेतरा एवं थाना स्टाफ द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले आरोपी विवेक निर्मलकर पिता स्वं. मोहित निर्मलकर उम्र 19 साल को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 20.01.2022 को माननीय न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, सउनि रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, नोहर यादव, रविन्द्र तिवारी, आरक्षक राजकुमार भास्कर, राजेश ध्रुव, लोकेश सिंह, पंचराम घोरबंधे, विक्रम सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनी भुमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!