बेमेतरा: सरकारी राशन दुकान के सेल्समैन पर चावल वितरण में गड़बड़ी का आरोप

बेमेतरा: सरकारी राशन दुकान के सेल्समैन पर चावल वितरण में गड़बड़ी का आरोप
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुडेरा में सरकारी राशन दुकान संचालक पर राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं

रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा

 

बेमेतरा :राशन में डंडी.. 15 से 20 किलो कम चावल वितरण करने की शिकायत सही मिली
सरकारी राशन दुकान के सेल्समैन पर चावल वितरण में गड़बड़ी का आरोप
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बुडेरा में सरकारी राशन दुकान संचालक पर राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं । इस संबंध में राशन हितग्राहियों ने जिला खाद्य अधिकारी से शिकायत कर दुकान संचालक पर कार्रवाई की मांग की है । शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत बुडेरा के राशन दुकान को जय बूढ़ादेव महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है ।

बेमेतरा. मई माह में शासन से प्राप्त चावल को बीपीएल राशन कार्डधारी परिवारों को 15 से 20 किलो कम वितरण किया गया । इस संबंध में राशन दुकान वितरक से पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगा । वितरक ने हितग्राहियों से कहा कि शासन से प्राप्त आवंटन के आधार पर चावल वितरण किया जा रहा है ।

ऑनलाइन प्रक्रिया से पकड़ी जा रही गड़बड़ी

वर्तमान में राशन वितरण की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन हो चुकी है, इसलिए दुकानदार की गड़बड़ी पकड़ में आ जाती है । पूर्व में सारी प्रक्रिया मैनुअल होने के कारण राशन वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही थी, जहां वितरक साफ बचकर निकल जाते थे । उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन सिस्टम में मुखिया या परिवार के सदस्य (कार्ड में उल्लेख) के अंगूठे का निशान लेने पर संबंधित कार्ड धारी परिवार के सदस्यों के नाम व चावल की मात्रा सिस्टम में दिखने लगता हैं । लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के हितग्राही राशन वितरक के द्वारा की जा रही गड़बड़ी को पकड़ नहीं पाते हैं ।

शिकायत कर दुकान बर्खास्त करने की मांग

ग्राम बुडेरा के दर्जनभर से अधिक हितग्राहियों ने राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत कर दुकान को बर्खास्त करने की मांग की है । ग्रामीणों ने शिकायत के साथ पोर्टल में दर्ज राशन वितरण की मात्रा का प्रिंट आउट व राशन कार्ड की छाया प्रतिलिपि प्रस्तुत की है । ग्रामीणों ने शिकायत की प्रति बेमेतरा कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी बेरला, जिला पंचायत सदस्य आदि को भेजी है।

जिम्मेदार पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में खासी नाराजगी

जानबूझकर गड़बड़ी नहीं की गई है। नई तकनीक की जानकारी के अभाव के कारण राशन वितरण में गड़बड़ी हुई जिसकी जानकारी मिलने पर हितग्राहियों को बुलाकर राशन दिया जा रहा है । भविष्य में इस तरह की गलती की पुनरावृत्ति नहीं होने का आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को माफीनामा लिखकर दिया है ।

टीआर ध्रुव, सेल्समैन बुडेरा

जानकारी के अनुसार मई माह में 214 राशन कार्ड धारी परिवारों को राशन वितरण के लिए संबंधित दुकान को 90 क्विंटल चावल का आवंटन प्राप्त हुआ था । उस समय अंत्योदय राशन कार्ड 30, एपीएल राशन कार्ड 30, निराश्रित राशन कार्ड 5 व बीपीएल राशन कार्ड 179 थे । शिकायत के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में खासी नाराजगी है ग्रामीणों के अनुसार साक्ष्यों के साथ शिकायत करने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं । ऐसी स्थिति में गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार राशन दुकान सेल्समैन को संरक्षण दिया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!