बैढ़न- कोतवाल साहब के क्षेत्र गनियारी में दिन-दहाड़े हो गई डकैती
गनियारी में दिन दहाड़े चोरों ने तोड़ा सूने घर का ताला
सिंगरौली- जिले में रात के अंधेरे में चोरी होना अब पुरानी बात हो गई है चोरों के हौसलें इतने बुलंद हो गए है कि अब वह दिन दहाड़े घरों के ताले तोड़ने लगे है बैढ़न के वार्ड 41 स्थित इंदिरा आवास में निवासरत परिवार के सूने घर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के गहने सहित नकदी रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इंदिरा आवास में निवासरत शिवम गुप्ता परिवार की महिला मालकिन अपने दुकान पर चली गई और बच्चे घर में ताला डालकर स्कूल निकल गए। जब वे दोपहर 3 बजे घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर आलमारी का ताला भी टूटा और सामान बिखरा हुआ मिला।
बताया जाता है कि 3 दिन पहले दोपहर करीब 12:30 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना परिजनों के अनुसार चोर नकदी सहित करीब सवा लाख रुपए के सोने चांदी के गहने चुरा ले गए हैं।
परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पाण्डेय
_9926399085__