ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के रक्तदान शिविर में हुआ 102 यूनिट रक्तदान

ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के रक्तदान शिविर में हुआ 102 यूनिट रक्तदान\

 

 

ब्लड 24×7 हेल्प धौलपुर के तत्वाधान में रविवार को भार्गव वाटिका गुलाब बाग, धौलपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय सिंह ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्पेश व्यास एवं विमल प्रताप सिंह ने की।
बतौर मुख्य अतिथि श्रीनिधि बी टी ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। रक्त का उत्पादन नहीं किया जा सकता और न ही इसका कोई विकल्प है। जरूरतमन्द को तुरंत सहायता पहुँच सके इसके लिये हमको रक्तदान जरूर करना चाहिए। हमारे रक्तदान से मरीज को जीवनदान मिलता है। वहीं बतौर मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह ने सभी रक्तवीरों का आभार जताते हुए कहा कि जिला अस्पताल कई दिनों से रक्त के अभाव में जूझ रहा था यह रक्तदान शिविर उन मासूम बच्चों, जरूरतमंद मरीजों को नया जीवनदान देगा जो रक्त के अभाव में दर दर भटक रहे है । इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम में उपस्थित डॉ विनोद गर्ग ने रक्तदान से स्वयं को होने वाले लाभ के साथ समाज के प्रति अपने योगदान को अद्वितीय बताया तथा रक्तवीरों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था के कोर्डिनेटर अभिषेक शर्मा ने कहा कि शरीर के लिए रक्तदान बहुत ही लाभदायक है। डोनेशन से खून पतला होता है। पतला खून हृदय के लिये अच्छा होता है। वहीं संस्था के संस्थापक गौरव श्रौती ने ब्लड डोनेट के बाद नये रेड सेल्स बनते हैं जिससे शरीर को तंदुरुस्ती भी मिलती है। वहीं संस्था के अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि रक्तदान शिविर में 102 रक्तवीरों ने रक्तदान किया, रक्तदान शिविर में आगरा, बाड़ी, मनियां व सरमथुरा से आये रक्तदाताओं व रक्तवीरांगनाओं में से 24 रक्तवीरों ने प्रथम बार रक्तदान कर अपनी उपस्थिति दर्ज की।

रक्तदान शिविर में मुख्य अथितियों माँ रेहना वाली भक्त सेवा समिति से राजीव गर्ग, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष आकांक्षा भार्गव एवं सेवा भारती समिति से रेनू भार्गव एवं विमल भार्गव, बीएम जैन स्टील से अमित जैन एवं स्वेयर हेल्थकेयर प्रा. लि से आशुतोष तिवारी व अन्य स्वयंसेवी संस्थाओ और मोटिवेटरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l वहीं संस्था के कोर्डिनेटर सुभाष भारद्वाज, रवि शिवहरे, सौरभ जैन, गौरव बाथम, विष्णु सोनी, पिंटू खान, योगेश कुशवाह, मोहित पंडित, पुष्पेन्द्र शर्मा, ऋषभ चौधरी, राहुल जादौन, सत्यप्रकाश कुशवाह ने सभी अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!