भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ का पांचवा वार्षिकोत्सव सह महाशिवरात्रि हुआ समाप्त

भंडारे के साथ रुद्र महायज्ञ का पांचवा वार्षिकोत्सव सह महाशिवरात्रि हुआ समाप्त

कुमार चंदन, प्रतापपुर/चतरा।

प्रतापपुर: प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर बाजार स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का पांचवा वार्षिकोत्सव सह महाशिरात्रि मंगलवार को पूर्णाहुति व भंडारा के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार को यज्ञाचार्य बाबा श्री आनंद दास जी महाराज व बैजनाथ पाठक के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ-साथ विधि विधान से पूजा अर्चना के कर हवन का कार्य संपन्न कराया। इस क्रम में श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न देवी देवताओं के नाम हवन किया। हवन करने को लेकर पंचायत के साथ-साथ आस पास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। वहीं हवन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा। सात दिनों तक चलने वाला यज्ञ में प्रवचन सुनने को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जबकि यज्ञ मंडप परिक्रमा करने को लेकर भी महिला-पुरुष व बच्चे काफी उत्सुक दिखे। सात दिनों तक चलने वाला रुद्र महायज्ञ से संपूर्ण पंचायत भक्ति के सागर में डूबा रहा। बुधवार को हवन व भंडारा के साथ यज्ञ का भव्य समापन हुआ। भंडारा में महा प्रसाद ग्रहण करने को लेकर भी श्रद्धालुओं की भीड़ अच्छी खासी देखी गई। इस भंडारा में समरसता झलक रही थी। भंडारा में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में बुंदिया पूड़ी का महाभोग परोसा गया। बताते चलें कि श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर वर्ष 2015 से महादेव मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा था। उक्त मंदिर बनने के उपलक्ष्य में महायज्ञ का आयोजन किया गया था। यज्ञ के सफल संचालन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष शूकर यादव, डॉ सहदेव प्रजापति, विनोद शर्मा, सिंगर रिंकू राजा, सतेन्द्र प्रसाद, गुड्डू साव, रामजी यादव, नंदू प्रजापति, अजय प्रजापति, रोहित रजक,सहित अन्य की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!