भगवान केवल भक्ति और श्रद्धा से प्राप्त होते हैं – दीदी ऋचा गोस्वामी

Riport By-कोक सिंह रघुवंशी

विदिशा के श्रीरामलीला मेला प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण का षष्टम दिवस प्रसन्नता पूर्वक संपन्न हुआ प्रातः 6 बजे दीदी ऋचा गोस्वामी ने ग्राम जम्बार में श्रीराम धुन प्रभात फेरी निकाली दोपहर में कथा प्रारंभ होने के पूर्व मुख्य यजमान विदिशा विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने सपत्नीक व्यास गादी पूजन किया कथा व्यास युग विभूति विदुषी ऋचा गोस्वामी ने आज कथा प्रसंग में भगवान की बड़ी ही अलौकिक दिव्य लीला चरित्रों को श्रवण कराया भगवान केवल और केवल मात्र भाव के भूखे हैं भगवान को ना तो कोई धन से प्राप्त कर सकता हैं और ना कोई भगवान को ज्ञान से प्राप्त कर सकता ना कोई भगवान को मेहनत से प्राप्त कर सकता भगवान केवल भाव से भक्ति से श्रद्धा से विश्वास से प्राप्त होते हैं भगवान कहते हैं जिस मनुष्य का मन निर्मल होता है मैं उसे प्राप्त हो जाता हूं आज कथा प्रसंग में देवी जी ने भगवान की अनेक लीलाओं को श्रवण कराते हुए महा रासलीला की बड़ी ही सुंदर कथा को श्रवण कराया आज के कथा प्रसंग में देवी जी ने भगवान श्री कृष्णा एवं रुकमणी जी के विवाह की कथा को श्रवण कराया एवं समस्त भक्त जनों ने बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से भगवान का विवाह उत्सव मनाया रुक्मिणी विवाह में मुख्य यजमान विदिशा विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव पूनम भार्गव ने भगवान का पूजन कर चांदी के बर्तन विवाह उत्सव में उपहार में दिए
वहीं मंगलवार शाम को हुई रासलीला में स्वामी त्रिलोक चंद की रासलीला मंडली ने बांके बिहारी की बृज की माखन चोरी की लीला का मनोहारी मंचन किया जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए कथा के दौरान पूर्व वित्त मंत्री राघव जी भाई व्यापार संघ विदिशा अध्यक्ष मुन्ना भैया जैंन पूर्व विधायक राधारमण भार्गव पूर्व जनपद अध्यक्ष छत्रपाल शर्मा लालाराम चौधरी कथावाचक रमाकिशोरी पार्षद मनीषा अखलेश राजपूत ममता राजू दांगी लता मोतियानी राजेश नेमा आशीष माहेश्वरी धर्मेन्द्र यादव संगीता धर्मेन्द्र सक्सेना अशोक जाट पुजारी महासभा महाराणा प्रताप राजपूत सेवा समिति दांगी समाज महिला मंडल साहू समाज समिति बंटी नगर रैकवार समाज विकास समिति हिंदू जागरण मंच के संजू प्रजापति ध्रुव चतुर्वेदी परशुराम महिला मंडल सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति महिला मंडल राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संघ झीलकुंवा हनुमान मंदिर विकास समिति ने दीदी ऋचा गोस्वामी का शॉल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया
कार्यक्रम आयोजक विदिशा विधायक शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने गुरुवार को धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन शहर के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!