नाम – जितेश चौहान
जिला – पाली
भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया पार्टी स्थापना दिवस।
पाली, भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष में शिवाजी मंडल अध्यक्ष पुखराज बंजारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस मनाया गया।
आईटी संयोजक रितिक दवे ने बताया कि विधायक ज्ञानचंद पारख,चेयरमैन रेखा राकेश भाटी,पूर्व चेयरमैन महेंद्र बोहरा,पूर्व सांसद पुष्प जैन के निवास स्थान पर झंडारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला मंत्री महावीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत, पार्षद खुशबू सोनी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सेन,महामंत्री अशोक सोनी,उपाध्यक्ष हीरालाल मेघवाल,उपाध्यक्ष नटवर सिंह, नवीन बागोरिया,कार्यालय मंत्री दिनेश देवासी, जितेंद्र व्यास, राजेश परमार,आईटी सेल ऋतिक दवे,कोषाध्यक्ष नवीन मेहता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।