भाजपा कार्यालय अटल भवन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकरकर भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न

बलरामपुर।
गोरखपुर फैजाबाद स्नातक एमएलसी की सीट पर भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने 17852 वोट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद पूरे जिले के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है ।

भाजपा जिला कार्यालय पर एमएलसी चुनावों का परिणाम आते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई,मिठाई बांटकर और भारत माता की जय के नारों से कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इज़हार किया।
इसके अलावा उतरौला और तुलसीपुर में भी भाजपा कार्यालयों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने इस जीत का सारा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस जीत के लिए,सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को नमन करता हूं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह,जिला मंत्री अवधेश तिवारी, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता,अंशुमान शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता तिवारी,पूर्व सभासद राकेश शर्मा,जिला महामंत्री भाजयुमो अक्षय शुक्ला,विकास वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!