भरतपुर 24 सितंबर
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा ने सदस्यता अभियान को लेकर नदबई विधानसभा में बूथ स्तर पर की बैठक
भाजपा के सिद्धांत , उद्देश्य और पंचनिष्ठाओं को घर घर पहुँचाने का माध्यम बना सदस्यता अभियान – नरेंद्र कटारा

भरतपुर. ज़िले की नदबई विधानसभा के विभिन्न बूथों पर मंगलवार को सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र कटारा ने भाग लिया। इस मौके पर उपतहसील लखनपुर में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित घर घर सदस्यता अभियान में सदस्य बनाये एवं भाजपा की रीति नीति को आम लोगों के मध्य रखा । मंडल पदाधिकारीयों की बैठक लेते हुए कटारा ने कहा कि भाजपा के सिद्धांत , उद्देश्य और पंचनिष्ठाओं को घर घर तक पहुँचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर घर घर जाकर सदस्य बनायेंगे और राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा, विकसित भारत 2047 का निर्माण, सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी भाजपा के रूप में जन समर्थन लेते हुए प्रत्येक बूथ पर 300 से अधिक सदस्य बनायेंगे।
सदस्यता अभियान में भाग लेते हुए आईटी विभाग के संभाग प्रभारी रोहित उपाध्याय ने कहा कि आईटी विभाग के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार अभियान में लगे हुए है ।मिस कॉल वाले सभी सदस्यों से फार्म अपडेट कराये जा रहें है ।
कार्यक्रम के संयोजक बलराम चौधरी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ के हर घर जाएँगे कोशिश करेंगे कोई घर ऐसा न रहे कि जिसमें भाजपा सदस्य न हो। इस दौरान सदस्यता अभियान के भाजयुमो ज़िला संयोजक जगत सिंह गुर्जर ,आईटी संभाग प्रभारी रोहित उपाध्याय , सह संयोजक आकाश हथैनी,मंडल अध्यक्ष अनिल डहरा ,भाजयुमो विधानसभा संयोजक बलराम चौधरी , रघुनन्दन उपाध्याय दाताराम,ओमप्रकाश सहित मंडल पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे