प्रेस नोट
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया कार्यकारिणी का विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूदरा के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्री श्रवण कुमार वर्मा की सहमति से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी द्वारा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें श्रीमती उमा सिंह, श्रीमती रानू त्यागी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया एवं श्रीमती राजकुमारी लवानिया को जिला मंत्री नियुक्त किया गया, समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को महिला मोर्चा की कार्यकारिणी द्वारा बधाई दी गई कार्यक्रम में जिला मंत्री दया दुबे, आईटी जिला सह संयोजक श्रेया राणा, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री कल्पना शर्मा , नीतू यादव ,कोषाध्यक्ष कमलेश सेन, मीडिया प्रभारी दीप्ति पाठक ,पूजा सक्सेना ,स्वाति शर्मा तथा अन्य महिलाएं महिलाएं उपस्थित रहे