भाजपा शहर मण्डल नदबई कार्य समिती की बैठक हुई आयोजित

भरतपुर 6 अगस्त

भाजपा शहर मण्डल नदबई कार्य समिती की बैठक हुई आयोजित

आगामी 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी के साथ ही नये कार्यकर्ता बनाने का लिया गया प्रण

भरतपुर. जिले के कस्बा नदबई में मंगलवार को भाजपा शहर मण्डल कार्यर्यालय पर भाजपा शहर भण्डल कार्यसमिती की बैठक शहर मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गोविंद चौधरी एवं संभाग मीडिया प्रभारी रोहित उपाध्याय मुख्य अतिथि एवं जिला एससी मोर्चा महामंत्री चरण कोली एवं अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष अलीमुद्दीन चिड्डा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में जिला महामंत्री गोविन्द चौधरी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आहवान किया। लगातार तीसरी बार केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार बनाने पर कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया गया। साथ ही राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए 15 अगस्त को घर- घर तिरंगा फहराने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गयी। तथा मण्डल के प्रत्येक पद‌ाधिकारी को 50 नये कार्यकर्ता बनाने का प्रण दिलाया गया। वैठक के अन्त में भाजपा किसान मोर्चा शहर अध्यक्ष महेश कटारा की मां के देव‌लोक गमन पर 2 मिनट का मौन रख कार्यकर्ताओ द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर महामंत्री मुकेश अग्रवाल, गिरधर जाटव, बाबूलाल जिंदल, विशम्भर शर्मा, लखन गोयल, तारा चंद गोयल, पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा, नत्थी लवानियां, बबलू सोनी, रामसिहं, सोनू उपाध्याय, सत्यवीर, गजेन्द्र शर्मा, श्याम सुन्दर सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!