भारत माँ की शान में अपने प्राण न्यौछावर कर छिंदवाड़ा जिले के वीर सपूत भारत यदुवंशी वीरगति को प्राप्त हुए।
रोहनकला के शंकरखेड़ा के रहने वाले 29 वर्षीय भारत यदुवंशी भरतीय सेना की राष्ट्रीय रायफल 41 ( सिंग्नल रेजीमेंट) में सिंग्नल मेन के पद पर पदस्थ थे बुधवार की शाम आतंकी मुठभेड़ के दौरान ग्रेनेड हमले में भारत यदुवंशी शहीद हुए है उनके शहीद होने की खबर से उनके परिवार समेत छिंदवाड़ा जिले मे शोक की लहर है।
शहीद फौजी को जिले की जनता ने नम आंखों से अलविदा कहा एवं सड़को पर आकर उनके पार्थिव शरीर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी R9 भारत भी शहीद भारत यदुवंशी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।।
R9 भारत से सिटी रिपोर्टर रशीद खान छिंदवाड़ा।।