भारत विकास परिषद का होली मिलन और फाग उत्सव का कार्यक्रम दो मार्च को
बयाना। भारत विकास परिषद का होली मिलन और फाग उत्सव का कार्यक्रम
को लेकर बैठक परिषद के प्रचार प्रमुख योगेश पाराशर के निवास स्थान पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता वयोवृद्ध सत्यवती शर्मा ने की। परिषद के अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि परिषद द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगों का त्योहार “होली” महोत्सव का भव्य आयोजन फागोत्सव वृंदावन के मशहूर कलाकार बृजकला मंडल द्वारा 02 मार्च गुरुवार सांय 5:00 बजे से अमर पैलेस होटल बयाना में मनाने का निर्णय लिया। जिसमें कूपन व्यवस्था लागू रहेगी कूपन सीमित रहेंगे। भोजन और ठंडाई की व्यवस्था के फलस्वरुप फूलों की होली होगी। इस अवसर पर परिषद के संरक्षक विनय अग्रवाल, अध्यक्ष राजेश गोयल, सचिव रमन धाकड़, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र देशमा, महिला प्रमुख रजनी गुप्ता, चिकित्सा प्रमुख डॉ सावित्री मीणा, सांस्कृतिक प्रमुख बबिता जैन, सहसचिव स्वीटी शर्मा, उर्मिला धाकड़, भावना गुप्ता, गिरजेश शर्मा, जितेंद्र रावत , अशोक गोयल सहित परिषद के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।