साहिबगंज झारखंड
सहेंद्र प्रसाद
साहिबगंज:- भारत सरकार के यशस्वी रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के दिल्ली स्थित उनके आवास पर राष्ट्रीय मंत्री सह छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री बजरंगी प्रसाद यादव आत्मीय मुलाकात किए।
मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि अग्निपथ योजना के बारे में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे अफवाहो से युवाओ को सचेत रहने की बात कही।साथ ही श्री यादव ने रक्षामंत्री को झारखंड से सटे बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र खासकर साहिबगंज व पाकुड़ जिला मे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और उनसे आग्रह किया की साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड मे बीएसएफ या सीआरपीएफ कैंप स्थापित किया जाए। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि आपके मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए विभागीय जांच कराकर अग्रसर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री श्री राम नरेश तिवारी झारखंड के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य आदरणीय आचार्य विनय उपस्थित थे