ब्रेकिंग न्यूज मुजफ्फरनगर
भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।।

आज दिनाक 26/06/2022 को भारतीय किसान संगठन की एक मीटिंग हुई। जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर किसान यूनियन के सदस्यों ने आज संगठन को मजबूती की ओर ले जाते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।आज भारतीय किसान संगठन के द्वारा ग्राम निर्धना में आज एक मीटिंग रखी गई। जिसमें विभिन्न प्रकार के मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
मुजफ्फरनगर चरथावल ब्लॉक में एक मीटिंग हुई जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष सनोवर त्यागी के गांव निर्धना में मीटिंग हुई उसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव जी, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजपाल सिंह जी और जिला अध्यक्ष अंकुर राणा जी और अन्य ग्रामवासी भी रहे उपस्थित।जिसमें आगे की रणनीति बनाने के संबंध में इस मीटिंग का आयोजन किया गया।
आज बहुत सारे मुद्दों पर विचार हुआ जैसे किसानों का बकाया भुगतान,और व गलत तरीके से लोगों को पीड़ित करना। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा, मौजूदा सरकार ने पहले किसानों को तोड़ने का काम किया और तीन कृषि कानूनों को लाकर अब किसान के बेटो को तोड़ने का काम कर रही है इसलिए हमे साथ मिलकर समाज हित का कार्य करना है। ठाकुर राजपाल ने कहा कि हम कुछ लोगो के बहकावे में आकर अपने आपसी सम्बन्ध खराब करते है। हमे साथ मिलकर सरकार से अग्निपथ योजना का विरोध करना चाहिए।जिला अध्यक्ष अंकुर राणा ने कहा कि सरकार देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही हैं अब युवाओं का जोश और बुजुर्गो के होश को एक साथ उपयोग में लाने का समय आ गया है।बहुत जल्द मुज्जफरनगर की समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन दिया जायेगा। इस मौके पर फारुख त्यागी, परवीन राणा,आबाद, इरफान, विक्रम सैनी,सलीम, आशू आदि लोग उपस्थित रहे।