केंद्र की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता:———-

भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के विधानसभा बाड़ी के मंडल बसई नवाब में कार्यसमिति का आयोजन मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह लोधा की अध्यक्षता में किया गया मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी प्रशांत सिंह परमार व विष्णु सिंगल प्रकोष्ठ सहकारिता जिला संयोजक तथा विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी बनवारी लाल गुर्जर रहे मंच संचालन महामंत्री केजी तिवारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया विधानसभा प्रभारी ने केंद्र की मोदी सरकार के 8 साल के सुशासन व उपलब्धियों के बारे में बताया और आगे कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है और 2023 में फिर से राजस्थान में कमल खिलाना है विष्णु सिंघल ने कहा कि राज्य सरकार अपने हर वादे पर विफल रही है गहलोत सरकार द्वारा प्रदेश में अराजकता और तुष्टिकरण की नीति के तहत जनता में भय व्याप्त है कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है मंडल प्रभारी बनवारी लाल गुर्जर ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाला समय भाजपा का होगा धौलपुर की चारों विधानसभा में कमल खिलेगा क्योंकि जनता राज्य सरकार की झूठी घोषणाओं को समझ चुकी है अब जनता कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है मंडल महामंत्री केजी तिवारी ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा जिसको सभी कार्यकर्ताओं ने ध्वनि मत से पारित किया जिसमें मंडल में नल बिजली पानी एवं सड़क तथा लचर कानून व्यवस्था की खामियों को बताया गया आमजन को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया गया जिसका सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया अंत में मंडल अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर केजी तिवारी प्रीतम सिंह लोधा रन सिंह परमार भारत त्यागी गोरे लाल लोधा सियाराम कुशवाहा गोधन सिंह लोधा मुन्ना लाल शर्मा प्रताप शर्मा बनवारी त्यागी नत्थी लाल लोधा बनवारी कुशवाह महेंद्र सिंह दीनदयाल तिलक सूरज त्यागी हेत सिंह लोधा भगवान सिंह कुशवाह राम सिंह कुशवाह विजय परमार मुकेश त्यागी परमल सिंह रविंद्र सिंह विजय कुमार कुशवाहा बूथ अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
R9 भारत
तहसील रिपोर्टर रोहित पाराशर