भीमपुर जनपद के सचिव जीआरएस ने सीईओ से समय पर वेतन और बैठक करवाने को मांग की
भीमपुर :- जनपद पंचायत भीमपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायत के सचिव रोजगार सहायक द्वारा जनपद सीईओ के नाम एक पत्र गुरुवार जनपद कार्यालय में दिया गया जिसमे मुख्यरूप रूप से सचिवो जीआरएस द्वारा अपनी पीड़ा बताते हुए जनपद सीईओ से यह निवेदन किया कि जनपद मुख्यालय से अधिकतर पंचायतें 70 से 80 किलोमीटर दूरी पर स्थित है जिसके चलते कई बार समय पर जनपद कार्यालय में उपस्थित होना संभव नहीं हो पता है बैठक नियत समय पर आहूत की जावे ताकि अनुपस्थिति जैसे स्थिति न बन सके साथ ही पत्र में सचिवों व जीआरएस को समय पर वेतन देने का निवेदन भी किया गया पत्र जनपद के बीपीओ राकेश कोकाश को सोपा गया पत्र देते समय सचिव संघ अध्यक्ष सुरेश राठौर,मंगलमूर्ति बारस्कर,मंगूसिंग ऊइके,सुरेश कवड़े,लाबुसिंग लिखितकर,शेरसिंह सेलुकर,महेश कास्दे,जंगल सिरसाम,टाटू पाटनकर,दिनेश बिहारे, शिवराज सलामे,दिनेशचंद्र ऊइके आदि सचिव रोजगार मौजूद रहे।