भीषण गर्मी में लखनपुर-दयावली मे पेयजल किल्लत। उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे जाटव मोहल्ला एवं मेहतर बस्ती में भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के सानिध्य मे ग्रामीणों ने उच्च जलाशल पर चढकर उग्र प्रदर्शन कर सरकार एवंं जलदाय विभाग के अधिकारियों का ध्यानाकर्षण किया महेश लखनपुर ने बताया की जाटव एवं मेहतर बस्ती मे कई महिनों से नलों मे पानी नहीं आ रहा है। यहां के निवासी महिलाओं एवं पुरुषों का पूरा दिन 2 किमी दूर से पानी लाने निकल जाता है स्थानीय जनप्रतिनिधि केवल चुनावों के समय दिखाई देते हैं उनको आमजन की मूलभूत सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं सरकारों द्वारा पेयजल पर करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी ढा़क के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हो रही है कई बार जलदाय विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बाद मे तहसीलदार दीपा यादव एवं थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह की समझाइश पर ग्रामीण उच्च जलाशल से उतरे एवं बाद मे तहसीलदार दीपा यादव को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या

समाधान की बात रखी,दो दिन मे पेयजल समस्या समाधान का आश्वासन दिया। गौरतलब है की अटारी प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर लखनपुर मे पेयजल समस्या से अवगत करवाया गया था। पेयजल समस्या समाधान हेतु दो नवीन बोरबेलों के लिए 39.76 लाख रुपये स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक कुंवर जगतसिंह का आभार प्रकट किया है साथ ही एक नवीन उच्च जलाशल की मांग की। इस अवसर पर महेश लखनपुर, पूर्व सरपंच समयसिंह जाटव,शिवदयाल शर्मा,गजराज,उप सरपंच विजयसिंह, बलबीर जाटव,सुभाष जाटव,रामकिशन,मलखान, भगवानसिंह,राजेन्द्र मेहतर,धर्मेन्द्र मेहतर, हरि जाटव,चंद्रपाल,खैमचंद, महाराजसिंह,साबल्ला, चिम्मनराम,,जगदीश आदि ग्रामीण उपस्थित रहे
रिपोर्टर राहुल डागर शाहपुर लखनपुर