भुसावर में विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, समाज के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

भरतपुर। जिले के भुसावर कस्बे में भगवान परशुराम सेवा समिति की ओर से रविवार को ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को जन जन के सामने लाने एवं उनका हौसला बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण पर विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ब्राह्मण समाज के वयोवृद्ध बाबूलाल पांडे रहे। जबकि अध्यक्षता पंडित किशोरी लाल द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए अतिथि सम्मान कर किया गया। जहां कार्यक्रम में विप्र समाज के जनवरी 2023 के बाद नियुक्त कार्मिकों एवं कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लेकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले दो दर्जन से अधिक होनहारों का माला, दुपट्टा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे