भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगा गांव में चुनावी रंजीश को लेकर फायरिंग में जख्मी पांच लोगों को

प्रेस विज्ञप्ति | राजद भोजपुर
________

भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगा गांव में चुनावी रंजीश को लेकर फायरिंग में जख्मी पांच लोगों को इलाज हेतु राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देशानुसार राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष श्री वीरबल यादव के नेतृत्व में आरा के नव निर्वाचित सांसद श्री सुदामा प्रसाद और जिलाध्यक्ष वीरबल यादव के हाथों पार्टी द्वारा निर्गत एक लाख का चेक दिया गया।

 

बताते चलें की लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के दिन पैगा गांव में चुनावी नोकझोक में दो गुटों के बीच विवाद हो गया था जिसमे गोली चली और पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया था जहां राजद के जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने घायलों से मुलाकात कर वस्तु स्तिथि से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अवगत कराया था। जिसके बाद घायलों के इलाज हेतु पार्टी के तरफ से सहयोग राशि दी गई।

मौके पर आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा की उनकी और इंडिया गठबंधन के संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। आगे भी जो जरूरत पड़ी उसका हर संभव मदद होगा। साथ ही आगे भी सरकारी सहायता का भरोसा दिया।

वहीं राजद जिलाध्यक्ष वीरबल यादव ने कहा की राजद पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। हर पहलुओं पर राजद के शीर्ष नेताओं का नजर है। उन्होंने घायलों के स्वास्थ लाभ की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन से इस घटना में शामिल दोषियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की।

वहीं आरा के नव निर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद ने सदर अस्पताल के कई वार्डों का निरीक्षण किया और लोगो से मुलाकात कर समुचित इलाज की जानकारी ली साथ ही अधिकारियों को बेहतर इलाज के लिए दिशा निर्देश भी दिया।

मौके पर प्रदेश सचिव मनोज सिंह, प्रधान महासचिव रामबाबू पासवान, प्रवक्ता आलोक रंजन, शैलेंद्र राम, सोनू राय, विनोद चंद्रवंशी, सीपी चक्रवर्ती, अरुण यादव, अनुराग पाण्डेय, धनजित यादव, अमित ठाकुर, दिलराज प्रीतम, क्यामुद्दीन अंसारी, अमित बंटी, रजनीश यादव, रौशन कुशवाहा, भीम यादव, हरिफन यादव, धनंजय यादव, अनिल यादव समेत कई लोग थे।
शशि भूषण सिंह का रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!