भोले की आराधना में दिखी राष्ट्र भक्ति, रूद्रियों को दिया तिरंगे का रूप

विदिशा

लोकेशन गंज बासौदा

संवाददाता ललित सोनी

भोले की आराधना में दिखी राष्ट्र भक्ति, रूद्रियों को दिया तिरंगे का रूप

सातवे दिन तक हुआ 90 लाख रुद्रियों का निर्माण

12 ज्योतिर्लिंग सहित रुद्री बनाने में रोज तीन ट्रॉली बेतवा की मिट्टी और 1 कुंटल चावल का हो रहा है उपयोग

स्थानीय मानस भवन में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग र्और 12 ज्योतिर्लिंग निर्माण के दौरान भोले के भक्तों में बनी हुई धर्म, विश्वास और आस्था की लहर अब राष्ट्र भक्ति में बदलती हुई दिखाई दे रही है। रुद्री निर्माण के समय कुछ भक्तों ने एक परांत में रुद्री को तिरंगे का रूप देकर अशोक चक्र बनाकर उसके बीच में शिवलिंग स्थापित किया। जिसने भी शिव भक्ति के रूप में राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत इस दृश्य को देखा वह नतमस्तक हो गया। शुक्रवार को रुद्री निर्माण के आज सातवें दिवस भक्तों का सैलाब ऐसा उमड़ की पंडाल छोटा पड़ गया। 30 जुलाई तक सवा करोड़ शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंग का निर्माण किया जाएगा।
मालूम हो कि स्थानीय मानस भवन में 22 जुलाई से सवा करोड़ शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंग का निर्माण का आयोजन दूसरी बार मूड़रीधाम के महंत 108 परशुराम दास महाराज के सानिध्य और मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में अभी तक 90 लाख से अधिक रुद्रीओं का निर्माण पूर्ण हो चुका है‌। 2 दिन और अभी शेष है जिस तरह से भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है उसको देखकर लगता है कि यह आंकड़ा सवा करोड़ से भी अधिक पहुंच जाएगा। आयोजन के दौरान जिन रुद्राक्ष से रुद्रेश्वर शिवलिंग बनाकर उनका संतों द्वारा बनारस के वेद पाठी र्ब्राह्मणों के माध्यम से अभिषेक किया गया था उन रूद्राक्षों का वितरण रूद्री निर्माण करते हुए शिव भक्तों में किया जा रहा है‌, जिसका वितरण 30 जुलाई तक चलेगा। इधर प्रतिदिन तीन ट्रॉली बेतवा की मिट्टी से 12 ज्योतिर्लिंग और लाखों रुद्रीओं का निर्माण शिव भक्तों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन के दौरान हो रही राम कथा के सातवें दिवस चित्रकूट से आए कथा व्यास लोकेंद्र दास महाराज ने राम विवाह की कथा का विस्तार से वर्णन कर भगवान की विवाह की बधाई गीतों में श्रोताओं को नाचने मजबूर कर दिया। बही आज आठवें दिन पत्रकारों का सम्मान कर उनको रुद्राक्ष का वितरण किया गया।
शुक्रवार को चित्रकूट से आए 1008 रामदास महाराज ने भी 12 ज्योतिर्लिंगों का पूजन किया। 12 ज्योतिर्लिंग के दैनिक यजमानों ने काशी बनारस से आए वेद पार्ट ब्राह्मणों के सानिध्य में शिव अभिषेक पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!