मंगलवार को डॉक्टर एवं नर्सिंग कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य का बहिष्कार

भरतपुर। शहर के चांदपोल गेट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को ड्यूटी डॉक्टर व एक वेटनरी डाक्टर के बीच जमकर हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य का बहिष्कार किया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर मुकेश कुमार तथा वेटनरी डॉक्टर निशांत गौड़ के बीच हुए इस झगड़े में दोनों ही डॉक्टर चोटिल हुए हैं,जिनका पुलिस ने मेडिकल कराया है लेकिन दोनो ही तरफ से अभी कोई मुकदमा दर्ज नही कराया गया है। वेटनरी डॉक्टर पर यह आरोप है कि उसने स्वास्थ्य केंद्र पर बिना मरीजो को लाये ड्यूटी डॉक्टर मुकेश से तीन मरीजो के नाम से आरजीएचएस स्कीम के तहत दवाईया लिखने का दवाव बनाया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे